News Addaa WhatsApp Group Join करें

शंकर सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने किया गोरखपुर मंडल के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष की घोषणा

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 15, 2024  |  7:35 PM

179 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शंकर सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने किया गोरखपुर मंडल के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष की घोषणा

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय नगर पालिका परिषद हाटा पिपराइच रोड पर स्थित एक मैरिज हाल में शंकर सेना के गोरखपुर मंडल अध्यक्ष सहित जिला अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी का गठन किया गया।साथ शंकर सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुबोध चोपड़ा के जनपद में प्रथम आगमन पर स्वागत किया गया, इस दौरान शंकर सेवा का गठन एवं शंकर सेना के जिला प्रमुखों की भी घोषणा हुई।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

शंकर सेना के गठन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुबोध चोपड़ा के प्रथम आगमन पर सेना के कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया।वहीं कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष सुबोध चोपड़ा ने कहा कि पूज्य गुरुदेव की असीम कृपा से पूरे देश में शंकर सेना का गठन किया जा रहा है।जिसका मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति को बनाए रखने तथा देश को रोग मुक्त व शोक मुक्त बनाना है।वहीं कार्यक्रम के दौरान सेना का गठन किया गया।

जिसमें संतोष कुमार मिश्रा शंकर सेना के गोरखपुर मंडल अध्यक्ष व संतोष कुमार पांडेय को जिला अध्यक्ष गोरखपुर एवं चंद्र प्रकाश पांडे को जिला अध्यक्ष देवरिया संदीप राय को जिला अध्यक्ष संत कबीर नगर वं ऋतिक रमन को जिला अध्यक्ष कुशीनगर एवं प्रशांत श्रीवास्तव को गोरखपुर मंडल प्रभारी की घोषणा की गई। प्रदेश अध्यक्ष श्री चोपड़ा ने कहा कि शंकर सेना का गठन संपूर्ण भारत सहित विश्व के कई देशों में हो चुका है शंकर सेना समाज के सनातन और हिंदुत्व के सजग प्रहरी के रूप में कार्य करेगी.

परम पूज्य गुरुदेव श्री करोली शंकर महादेव के आशीर्वाद से समाज मैं फैली कुरीतियों के खिलाफ मुखर होकर कार्य करेगी।इस दौरान सदन तिवारी, आयुष द्विवेदी, मनोज तिवारी, आलोक पांडेय,सी पी राय, बाबूराम कुशवाहा,अश्वनी सूरज गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, संपूर्णानंद द्विवेदी, आशुतोष मिश्रा, धर्मेन्द्र बर्नवाल,रितिक रमन संतोष पांडे संदीप राय राजेश मिश्रा,गिरिजा शंकर गुप्ता, दीपक गुप्ता आदि उपस्थित रहें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking