खड्डा/कुशीनगर।भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में आगामी 3 जनवरी को कसया में होने वाले युवा सम्मेलन के निमित्त पदाधिकारियों की बैठक की गई। सभी ने सम्मेलन की सफलता पर जोर दिया।
शुक्रवार को बेलवनिया स्थित मण्डल महामंत्री के आवास पर मण्डल अध्यक्ष विकास सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक का मूल उद्देश्य सम्मेलन में भाजयुमो के खड्डा मंडल की ओर से अधिक से अधिक संख्या में 3 जनवरी को कसया, कुशीनगर के कार्यक्रम में चलने के लिए जागरूक किया गया। बैठक में खड्डा मंडल के भारतीय जनता युवा मोर्चा के मण्डल महामन्त्री उपेन्द्र यादव, मण्डल उपाध्यक्ष नरसिंह गुप्ता, भुआल गोड़, शुभम तिवारी, अभिषेक सिंह, मंत्री विनय सिंह, राजन जायसवाल, राकेश गुप्ता सहित मण्डल के सेक्टर प्रभारी एवम् तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…