News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: तहसील स्तरीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Oct 24, 2024  |  4:38 PM

161 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: तहसील स्तरीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के नेहरू इंटर कॉलेज सेमरी में तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वर्तमान विधायक हाटा मोहन वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि विवेक प्रताप सिंह उर्फ बंटी प्रबंधक नेहरू इंटर कॉलेज तथा सुकरौली नगर अध्यक्ष राजनेति कश्यप रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जया राय खंड शिक्षा अधिकारी सुकरौली, अमितेश कुमार बीईओ हाटा तथा मोतीचक बीईओ राजीव कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

आपके लिए और..- सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ...

बताते चलें की सुकरौली , हाटा तथा मोतीचक् ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले परिषदीय विद्यालयों के प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय के 620 बालक बालिकाओं ने इस खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें खो-खो, पीटी योगा , दौड़ 50 मीटर,100 मीटर, 200 मी, 400 मी, कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला प्रक्षेपण, चित्रकला प्रतियोगिता, नाटक एकांकी, सहित कुल 56 प्रकार के खेल आयोजित किए गए। आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में योगा में सुकरौली ने प्रथम तथा हाटा ने द्वितीय, पीटी में हाटा ने प्रथम जबकि मोतीचक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर के बालिका वर्ग में मोतीचक ब्लॉक की छोटी विश्वकर्मा ने प्रथम तो सुकरौली की अंशिका दूसरे स्थान पर रही।200 मीटर की दौड़ में सुकरौली के राज यादव ने बालक वर्ग तथा बालिका वर्ग में कु किरन प्रथम स्थान पर रही। 400 मी के बालक वर्ग के दौड़ में सुकरौली के अमन ने प्रथम तथा हाटा के नीतीश ने दूसरा जबकि बालिका वर्ग के 400 मीटर की दौड़ में सुकरौली की किरण प्रथम स्थान और मोतीचक की संध्या ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वही 600 मीटर की बालक वर्ग में हाटा के साबिर, बालिका वर्ग में मोतीचक की शिवानी ने प्रथम और सुकरौली के पवन तथा मोतीचक की आंचल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

इस तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हरीश मिश्रा जिला मंत्री राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विजेंद्र मनी राजकुमार सिंह अमिताभ त्रिपाठी सुप्रिया त्रिपाठी शिल्पी मिश्रा रंजीत यादव मनोज मिश्रा श्याम सुंदर तिवारी शशांक शेखर सिंह मानवेंद्र तिवारी अंजनी द्विवेदी नरेंद्र पांडे विमलेश मिश्रा मीना सिंह रेखा रामचंद्रन शिप्रा दुबे प्रियदर्शन श्रीवास्तव उमेश चौरसिया संदीप श्रीवास्तव अतुल वर्मा विपुल श्रीवास्तव रीना गुप्ता नवीन श्रीवास्तव अमरेंद्र सिंह रिचा सिंह विजयलक्ष्मी तिवारी स्मृति पांडे राधिका वर्मा भरत कोमल श्रीवास्तव प्रियंका सहित सुकरौली , हाटा तथा मोतीचक ब्लॉक के सैकड़ो की संख्या में परिषदीय विद्यालय के बच्चे तथा बच्चियों की उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम के संचालन की भूमिका अबुलैस अंसारी तथा शिल्पी मिश्रा ने निभाई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…

डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता
डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता

कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…

दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार
दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking