News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: परिषदीय विद्यालय में धूमधाम से मना वार्षिक उत्सव

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Feb 2, 2024  |  6:01 PM

81 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: परिषदीय विद्यालय में धूमधाम से मना वार्षिक उत्सव
  • सुकरौली के जूनियर हाईस्कूल पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के उच्च प्राथमिक विद्यालय में वार्षिक समारोह एवम अध्यापक- अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

आपके लिए और..- हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी...

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर रामजियावन मौर्य ने मुख्य अतिथि के रूप में किया।साथ ही नगर अध्यक्ष राजनेती कश्यप और खंड शिक्षा अधिकारी सुकरौली उदय शंकर राय भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवम सरस्वती वंदना के साथ किया गया।

इसके अलावा शिक्षा विभाग द्वारा संचालित डीबीटी NAT निपुण लक्ष्य पर चर्चा के पश्चात रचना और करन के द्वारा विद्यालय के भौतिक परिवेश तथा गतिविधियों से अतिथियों और अभिभावकों को अवगत कराया गया। विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के क्रम में विभिन्न कार्यों के द्वारा योगदान देने वाले छः अभिभावकों को स्मृति चिन्ह देकर भी सम्मानित किया गया।छोटे बच्चो द्वारा निपुण गीत ,नन्हे मुन्ने आदि गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम मे संबोधन करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चो मे प्रतिभाओ को उजागर करने का सुअवसर है। खंड शिक्षा अधिकारी ने भी आगंतुकों का धन्यवाद करते हुए शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न उपयोगी कार्यक्रमो से परिषदीय विधालयो मे अच्छी शिक्षा देने की बात कही।

कार्यक्रम मे बीएसए कुशीनगर रामजियावन मौर्य, नगरअध्यक्ष राजनेति कश्यप ,BEO सुकरौली उदय शंकर राय, EO सुकरौली सृष्टि सिंह, ए० आर० पी० मानवेंद्र नाथ तिवारी , अंजनी नंदन द्विवेदी नरेंद्र पाण्डेय , रेखारामचंद्रन ,मनोज तिवारी गंगाशरण शुक्ल शिक्षक/ शिक्षिकाओ सहित सैकड़ो की संख्या मे अभिभावक तथा बच्चे मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी रंग लाई, ऑपरेशन कन्विक्शन में मिली बड़ी कामयाबी
हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी रंग लाई, ऑपरेशन कन्विक्शन में मिली बड़ी कामयाबी

कुशीनगर। हत्या के एक चर्चित मामले में तरयासुजान पुलिस की प्रभावी पैरवी और सशक्त…

‘ऑपरेशन मजनू’ का बड़ा एक्शन: 6 युवक गिरफ्तार, 2 वाहन सीज, 10 के कटे चालान
‘ऑपरेशन मजनू’ का बड़ा एक्शन: 6 युवक गिरफ्तार, 2 वाहन सीज, 10 के कटे चालान

कुशीनगर। महिला सुरक्षा और छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर

मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…

कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल
कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल

कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking