News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: सहायक शिक्षण सामग्री किट वितरित

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

May 19, 2022  |  1:09 PM

766 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: सहायक शिक्षण सामग्री किट वितरित WhatsApp
Responsive image

सुकरौली/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र हाटा के नगर पंचायत सुकरौली अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय बढ़या बुजुर्ग के प्रधानाचार्य उमाशंकर चौबे ने बृहस्पतिवार को विद्यालय के छात्र छात्राओं में सहायक शिक्षण सामग्री किट वितरण की। बीते बुधवार को नगर पंचायत सुकरौली क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा ने कक्षा एक से अष्टम तक नौनिहालो छात्र- छात्राओं के सहायक शिक्षण सामग्री भाषा की मजबूती के लिए लर्निंग बुकों ( डिक्शनेरी बुक ) कंपास बॉक्स लूडो का वितरण किया। उक्त अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने प्रधानाध्यापको को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह लर्निंग बुक समाज के लोगों से पहल कर जनसहयोग लेकर आप लोगो के बीच वितरित की जा रही है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा अध्यापक गण आप सहायक शिक्षण सामग्री कीट लेकर जाएं और कल ही अपने अपने विद्यालयो पर नौनिहाल छात्र छात्राओं को वितरित करें जिससे लर्निंग बोलचाल की भाषा व लिखने पढ़ने में बच्चों को मजबूती मिलेगी।

आपके लिए और..- हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की...

इस लर्निंग किट के माध्यम से कक्षा एक से आठ तक के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अब भाषा व गणित में मजबूत करने के लिए शासनस्तर से भी कदम उठाया गया है। आज उसी कडी में मेरे द्वारा प्रयास कर विद्यार्थियों को लर्निंग किट आप लोगों के माध्यम से वितरण कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। नई शिक्षा नीति में भी बच्चों को छोटी कक्षाओं से ही भाषा पर पकड़ मजबूत करने के प्रावधान किए गए हैं। इसके मद्देनजर अभी से इस दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है। ताकि बच्चो के व्यक्तित्व के साथ ही ज्ञान के स्तर में भी निश्चित रूप से वृद्धि हो सके। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट द्वारा उपलब्ध किये जाने वाले लर्निंग किट का वितरण पूर्व माध्यमिक विद्यालय बुजुर्ग के प्रधानाध्यापक उमा शंकर चौबे छात्र-छात्राओं में वितरित की। इस दौरान सहायक अध्यापक रिंकू समरजीत सिंह अनुदेशक श्यामलता सिंह मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking