सुकरौली/कुशीनगर। क्षेत्र के पिडरा में सोमवार को बड़ौदा यूपी बैंक की ओर से चौपाल का आयोजन किया गया।
इस दौरान रीजनल मैनेजर मनोज तिवारी ने बैंकिंग चौपाल में कहा कि बैंककर्मियों ने किसानों एवं पशुपालकों को केसीसी योजना, बचत, चालू, सावधि जमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, वाहन ऋण, आवास ऋण, व्यक्तिगत ऋण, प्रतिभूतियों के विरूद्ध व्यवसाय ऋण आदि के बारे में विस्तार से बताया। चौपाल में बैंकिंग सेक्टर में बेहतर कार्य करने वाले सीएसपी और बैंक सखीयों को सम्मानित किया गया।
इस दौरान एफआई प्रमुख नीतीश कुमार, शाखा प्रबंधक विवेक गुप्ता,सहायक प्रबन्धक रत्नेश पांडेय,ग्राम प्रधान दूधनाथ आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…