News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाल भागवत कथा आरम्भ

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Mar 22, 2023  |  7:59 PM

595 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाल भागवत कथा आरम्भ

Advertisement

सुकरौली।बुधवार को पिपरा लालमन में गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकालकर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा शुरू होने के पहले क्षेत्र के ब्रह्म मंदिर,कालीमाता, समेत यादवपट्टी,धनहा,शिवमंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

कलश यात्रा का क्षेत्र के लोगों ने जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। कलश यात्रा भ्रमण के बाद कथा स्थल पहुंचकर पूर्ण हुई और कलश स्थापना के साथ भागवत कथा का शुभारंभ हो गया।वृंदावन के कथावाचक आचार्य अभियंत्र गर्गाचार्य की देखरेख में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक परायण पाठ और शाम को 5 बजे से आठ बजे तक लीला कथा सोपान एंव लीला वर्णन होना है।दस दिन तक चलने वाले कथा सोपान का तीस मार्च को हवन एंव 31 मार्च को विशाल भंडारा के साथ समपन्न होना है।

इस दौरान मुख्य आयोजन पण्डित रामकृपाल मिश्र,भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही,श्याम प्रवेश मिश्र,अशोक,रामप्रवेश,गुड्डू,विनोद,अजय प्रकाश,गोलू,जयप्रकाश मिश्र,मथुरानाथ,पुनीत,महंत गोरखनाथ आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking