News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन; जन-जन तक स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना उद्देश्य- विधायक

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Apr 19, 2022  |  7:00 PM

658 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन; जन-जन तक स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना उद्देश्य- विधायक WhatsApp
Responsive image

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के देवतहाँ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आजादी के अमृत महोत्सव आयुष्मान ब्लॉक स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक मोहन वर्मा ने फीता काट एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

आपके लिए और..- हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की...

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली के परिसर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन चिकित्सा प्रभारी स्वप्निल श्रीवास्तव द्वारा किया गया। ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले के मुख्य अतिथि हाटा विधायक मोहन वर्मा ने फीता काट, दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया ।मेले में भाजपा नेताओं के साथ- साथ ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा ग्रामीण काफी संख्या में मौजूद रहे मेले में विशेषज्ञ चिकित्सको की टीम द्वारा कैंप लगाकर 500 मरीजों का उपचार किया गया। मेले में खून,मूत्र व बलगम, आदि की जांच की व्यवस्था भी निःशुल्क किया गया था।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य परिवार नियोजन संचारी रोग टीबी रोग कुष्ठ रोग मलेरिया एड्स रोग प्रधानमंत्री जन आरोग्य टेलीमेडिसिन होमियोपैथी दांत रोग नेत्र रोग यूनानी कोविड वैक्सीनेशन कोविड सैंपलिंग सहित सभी स्वास्थ्य सेवाओं की प्रदर्शनी लगाई गई थीइसके साथ ही एक गर्भवती महिला का सफल ऑपेरशन भी किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे मरीजों को मुक्त दवाएं भी उपलब्ध कराई गई।

हाटा विधायक मोहन वर्मा ने कहा इस मेले का उद्देश्य स्वास्थ्य चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचाना है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वह सारी व्यवस्थाएं मौजूद है।जो एक निजी हॉस्पिटल पर होती है। उन्होंने आशा बहुओ को संबोधित करते हुए कहा की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली में सिजेरियन प्रसव की सुविधा भी उपलब्ध हो गई है।इसलिए आशा कार्यकत्री किसी के बहकावे में न आकर मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही ले आए। जहां उनको मुफ्त में बेहतर इलाज दिया जा सके ।वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी स्वप्निल श्रीवास्तव ने बताया कि अनुभवी डॉक्टरों की देखरेख में मरीज़ों को स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाती रही है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ स्वप्निल श्रीवास्तव ने विधायक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एक्स-रे मशीन तथा आरो वाटर प्लांट लगवाने की मांग किया। जिसे पूरा करने के लिए क्षेत्रीय विधायक मोहन वर्मा ने आश्वासन दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मेले में लगभग 500 मरीज पहुँचे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking