सुकरौली/ कुशीनगर।स्पेशल कॉम्पोनेन्ट प्लान के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा सुकरौली में बीस सामूहिक दुकानों का निर्माण कराकर अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को 1987-88 में आबंटित किया गया था।जिसमे लाभार्थी के रूप में दुकान सं 20 का आबंटन पारसनाथ पुत्र रुपई ग्राम- भगवानपुर बुजुर्ग, पोस्ट- सुकरौली, जिला कुशीनगर को किया गया।किन्तु जिलाधिकारी कुशीनगर को दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर उपजिलाधिकारी द्वारा मौके पर जांच में आबंटित दुकान का गलत उपयोग तथा अवैधानिक निर्माण कर रास्ता अवरुद्ध करने का मामला सही पाया गया।जिसमें कार्यवाही के अंतर्गत प्रशासन ने अवैध निर्माण कार्य को बुलडोजर से गिरा दिया।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी ,सुकरौली चौकी प्रभारी बल दल के साथ उपस्थित रहे।
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…