News Addaa WhatsApp Group Join करें

Sukrauli News/सुकरौली: जीवनधारा कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चो को किया जागरुक

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Sep 28, 2022  |  6:12 PM

481 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Sukrauli News/सुकरौली: जीवनधारा कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चो को किया जागरुक

सुकरौली/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र हाटा अंतर्गत पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के तत्वाधान में नगर पंचायत सुकरौली अंतर्गत बढया बुजुर्ग के टोला लोहरैया स्थित प्राथमिक विद्यालय पर जीवनधारा कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापिका नीलम गुप्ता की अध्यक्षता में स्कूल जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

जिसमें विनोद शर्मा द्वारा बच्चों को खाना खाने से पहले शौच के बाद हाथ धोने के सात तरीके बताए गए तथा बच्चों द्वारा हाथ धोने के तरीकों का प्रदर्शन भी कराया गया।वही बच्चों को पानी को पहचानने की
तरीके बताए गए कि हम पानी को कैसे पहचानेंगे,इस पर विस्तार पूर्वक से बताया गया कि पानी को हम 3 तरीके से जांच सकते हैं। पहला तरीका पानी रंगहीन होता है दूसरा स्वादहीन और तीसरा गंध हीन होता है इस तरह हम पानी की पहचान करते हैं। वही शर्मा ने बच्चों को बताया कि पानी को हम देखकर,पीकर और महक कर पहचानते हैं। जिसमें प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और बच्चों ने बताए हुए बातों का उत्तर सही तरीके से दिया। जबकि बच्चों को पानी के शुद्धिकरण के बारे में भी जानकारियां दी गई। प्राथमिक विद्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम में कुल 131 छात्र छात्राओं सहित सहायक अध्यापक अंशुक जायसवाल पीजी एस एस से राजकुमारी, उपेंद्र तथा रसोईया विद्रावती देवी, रीता देवी,सरिता देवी उपस्थित रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking