News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: सड़क सुरक्षा के लिए बच्चों ने बनाई मानव श्रृंखला

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jan 23, 2023  |  6:16 PM

693 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: सड़क सुरक्षा के लिए बच्चों ने बनाई मानव श्रृंखला

सुकरौली बाज़ार/कुशीनगर। नेहरू इंटर कालेज सेमरी सुकरौली में सोमवार को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई गई। खंड शिक्षा अधिकारी सुकरौली उदय शंकर राय, विद्यालय के प्रबन्धक विवेक सिंह बंटी, प्रधानाचार्य डॉ. अरूण प्रताप सिंह, शिक्षकों व बच्चों ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन किया।

आपके लिए और..- कप्तानगंज: नाबालिग अपहरण कांड का वांछित मोहित

इसके बाद शिक्षकों कर्मचारियों व बच्चों ने सड़क सुरक्षा की शपथ ली। जिसमें सभी ने बिना हेलमेट पहने बाइक व बिना सीट बेल्ट लगाए कार न चलाने की और यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली। इसके अलावा जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए बच्चों की लगभग दो किमी लम्बी मानव श्रृंखला भी बनाई गई। बच्चे अपने हाथों में सड़क सुरक्षा से सम्बंधित स्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुए थे। साथ ही सड़क सुरक्षा तथा भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे।

इस दौरान बीडीओ सुकरौली कृष्णा चतुर्वेदी, धर्मेंद्र कुमार, डॉ. त्रिगुणानन्द मणि, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री अनिल कुमार दूबे, लक्ष्मी प्रसाद भारती, डॉ. अंजू श्रीवास्तवा, प्रह्लाद कुमार, इंद्रेश कुमार, संतोष कुमार दूबे, गिरिजेश पांडेय, मनोज शाही, विनय कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह, पूजा सैनी, मोनिका सिंह, विश्वदीपक मिश्र, करुणेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। इस जागरूकता रैली के दौरान सुकरौली चौकी प्रभारी आशुतोष जयसवाल अपने हमराहियो के साथ मुस्तैद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पटहेरवा थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की सख्ती, अभिलेखों से लेकर साइबर डेस्क तक परखी व्यवस्था
पटहेरवा थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की सख्ती, अभिलेखों से लेकर साइबर डेस्क तक परखी व्यवस्था

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक…

कप्तानगंज: नाबालिग अपहरण कांड का वांछित मोहित
कप्तानगंज: नाबालिग अपहरण कांड का वांछित मोहित

कुशीनगर। नाबालिग के अपहरण से जुड़े मामले में कप्तानगंज पुलिस ने वांछित चल रहे…

शहीद सत्यवान सिंह के परिजनों को 50 लाख का चेक सौंपा
शहीद सत्यवान सिंह के परिजनों को 50 लाख का चेक सौंपा

योगी सरकार ने दी सम्मान राशि, कहा – “शहीदों के परिवार अकेले नहीं” हाटा,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking