News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: 5 सितंबर से चलने वाले टीबी कार्यक्रम में सीएचओ निभाये अपनी भागीदारी- डॉ स्वप्निल

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Sep 1, 2022  |  5:57 PM

516 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: 5 सितंबर से चलने वाले टीबी कार्यक्रम में सीएचओ निभाये अपनी भागीदारी- डॉ स्वप्निल WhatsApp
  • निर्धारित बलगम जाँच के लक्ष्य को करे पूर्ण-आशुतोष

सुकरौली/कुशीनगर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में आगामी 5 सितंबर से चलने वाले टीबी रोग कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को सायंकाल प्रभारी चिकित्सधिकारी की अध्यक्षता में सीएचओ,एसटीएस,एसटीएलएस की बैठक संपन्न हुई।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बैठक को संबोधित करते हुये प्रभारी चिकित्सधिकारी डॉ स्वप्निल श्रीवास्तव ने कहा कि आप सभी इस कार्यक्रम का सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करे। इस कार्यक्रम में किसी स्तर से लापरवाही क्षम्य नही होगी। टीबी के रोगी अत्यंत गरीब होते है उन्हें बेहतर व निःशुल्क जांच व उपचार की व्यवस्था देना हमारा दायित्व है। हम आप सभी के सहयोग से आगामी 5 सितंबर से 30 सितंबर तक चलने वाले टीबी रोगी खोज अभियान के दौरान अधिक से अधिक टीबी लक्षणों वाले व्यक्तियों को लाकर उन्हें उपचारित करना है।

बैठक को सम्बोधित करते हुये वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्ववेक्षक आशुतोष मिश्र ने कहा कि इस कार्यक्रम में जो भी लक्ष्य शासन द्वारा निर्धारित किया गया है उसे पूर्ण करना हम सबकी जिम्मेदारी है। जैसे कार्यक्रम के दौरान बलगम जांच व उपचार फिर उपचारित मरीजों के पोषण भत्ता का भुगतान आदि। बैठक में एसटीएस राकेश कुमार सोनकर,सीएचओ अर्चना,शिल्पी मद्देशिया,रूही नूर,श्वेता राय,रिचा सिंह,प्रीति सिंह,शीला उपस्थित रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking