News Addaa WhatsApp Group

सुकरौली: सीएमओ ने चिकित्सक का किया तबादला

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Oct 16, 2024  |  7:03 PM

52 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: सीएमओ ने चिकित्सक का किया तबादला
  • मरीजों को महंगी जांच और दवाएं लिखने की लोगों ने की थी शिकायत

सुकरौली। कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात महिला चिकित्सक डॉ मनीषा तिवारी को सीएमओ ने देवतहाँ सीएचसी पर स्थानांतरित कर दिया है। सुकरौली के रहने वाले प्रभुनाथ ने सीएमओ को शिकायती पत्र भेजकर मरीजों को बार बार महंगी जांच और महंगी दवाएं लिखने की शिकायत किया था। शोसल मीडिया पर सरकारी अस्पताल से प्राइवेट हॉस्पिटल पर मरीज भेजने की शिकायत भी कई बार वायरल हुई थी।

आज की हॉट खबर- “मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट...

आरोप है कि महिला चिकित्सक द्वारा शासन की योजनाओं और सुविधाओं को दरकिनार कर दलालों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया जाता है।अपने चहेते मेडिकल स्टोर पर मरीजों को भेजकर व्हाट्सअप और फोन से दवाएं लिखती हैं। इन शिकायतों का संज्ञान लेकर सीएमओ ने कार्यवाई की है। क्षेत्र के लोगो का कहना है कि प्रसूताओं को पहली महीने से ही इलाज़ करती हैं लेकिन प्रसव के समय होने पर कस्बे के प्राइवेट अस्पतालों में कराती हैं।

इससे संस्थागत प्रसव में भी सहयोग नही करती हैं। इन सभी शिकायतों का संज्ञान लेकर सीएमओ ने जांच कराकर चिकित्सक को पीएचसी से हटाकर सीएचसी कर दिया है।

संबंधित खबरें
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”

तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…

बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग
बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…

NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…

“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”
“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking