News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: बागीचे में अज्ञात युवक का मिला शव; शरीर पर कई जगह चोट के निशान

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jul 28, 2023  |  5:09 PM

209 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: बागीचे में अज्ञात युवक का मिला शव; शरीर पर कई जगह चोट के निशान WhatsApp
Responsive image

सुकरौली/कुशीनगर। स्थानीय नगर पंचायत सुकरौली में बंचरा नहर रोड पर स्थित एक बागीचे में झाड़ियों के बीच एक अज्ञात युवक (उम्र 35 बर्ष लगभग) की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। लाश होने की सूचना आसपास के क्षेत्रों में आग की तरह फैल गई। कुछ ही समय में सैकड़ों की संख्या में पुरुष महिलाओ की भीड़ इकट्ठा हो गई। लेकिन युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी। सूचना पर पहुंची मुकामी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

आपके लिए और..- हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की...

बताते चलें कि राष्ट्रीय राजमार्ग के लगभग 300 मीटर पर दक्षिण बंचरा नहर रोड पर स्थित एक बागीचे में कुछ बच्चो द्वारा जामुन के पास झाड़ियों में एक युवक की लाश देखकर चिल्लाने पर कई लोग इकठ्ठा हो गए। मृतक युवक लोवर टीशर्ट पहने हुए था तथा इसके शरीर पर गहरे घाव के निशान भी देखे जा सकते थे। मौके पर पहुंचे सैकड़ों लोगों की इकट्ठा भीड से भी मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई।

सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे जिले के आला अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगाए गए कैमरों से फुटेज को जांच कर रही है। उम्मीद है जल्द ही प्रशासन द्वारा घटना का पर्दाफाश हो जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking