News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: रामलीला में धुनुष यज्ञ का मंचन देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jan 20, 2024  |  4:42 PM

46 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: रामलीला में धुनुष यज्ञ का मंचन देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु WhatsApp
Responsive image

सुकरौली/कुशीनगर। शनिवार को स्थानीय ब्लाक के गांव बगरादेऊर में चल रहे श्री श्री 108 श्री हनुमंत महायज्ञ के चौथे दिन अयोध्या से पधारे ,रामलीला के कलाकारों द्वारा धनुष यज्ञ का सजीव मंचन कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया ।

आपके लिए और..- हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की...

मंचन के पूर्व मंचन का उद्घाटन प्रमुख प्रतिनिधि हाटा सुधीर राव ने राम दरबार की आरती उतार कर किया ,अपने संबोधन में कहा की आप सभी को अपने जीवन में राम के आदर्शो को जरूर उतारे ।रामलीला में राजा जनक ने सीता का स्वयंवर करने की घोषणा कर दी। जो शिव धनुष को तोड़ेगा उसी से सीता का ब्याह किया जाएगा। स्वयंवर में एक से एक बलशाली, वीर योद्धा आए लेकिन धनुष की प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर कोई शिव धनुष को उठा तक नहीं पाया। ये देखकर राजा जनक बोले कि क्या पृथ्वी वीरों से खाली है। तब गुरु विश्वामित्र के साथ गए श्रीराम ने गुरु की आज्ञा पर शिव धनुष खंडित कर दिया। सीता ने श्रीराम के गले में वरमाला डाला तो पूरा पंडाल श्री राम के जयघोष से गूंज उठा। ऋषि परशुराम भी आशीर्वाद देने पहुंचे लेकिन उनकी नजर टूटे धनुष पर पड़ी तो क्रोधित हो गए।

इस अवसर पर भाजपा जिलामंत्री बाबुनंदन सिंह, अध्यक्ष ,अवधनारायण सिंह,सोनू, अरविंद, जयप्रकाश सिंह,रामसनेही, श्री निवास राव,साजिद आदि उपस्थित रहे ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking