अहिरौली बाजार/कुशीनगर।सुकरौली विकासखंड अंतर्गत नवापार से बसंतपुर मे लोक निर्माण विभाग द्वारा पिच मार्ग निर्माण के दौरान अनियंत्रित रोलर से ठोकर लगने पर सड़क किनारे स्थित विद्युत पोल गिरकर जमीन पर आ गया। इस विद्युत पोल से गुजरने वाली तार से आपातकालीन बिजली की सप्लाई विद्युत उप केन्द्र बरौली के द्वारा की जाती है और इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। कभी भी दुर्घटना हो सकती है क्षेत्र के ग्रामीणों ने बिजली पोल को खड़ा कर पूर्व की भाती विद्युत् आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है।
वही इस संबंध में विद्युत विभाग के अवर अभियंता दिपक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पोल गिरने की सूचना प्राप्त हुई है जांच कर विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…