सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के वार्ड नं 12 शास्त्री नगर के देउर चौराहे पर एक हार्डवेयर की दुकान में देर रात लगभग 2 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे दुकान में रखा लगभग लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
बताते चलें कि देऊर चौराहे पर स्थित एक हार्डवेयर की दुकान गुलाब चन्द कश्यप द्वारा संचालित की जाती है। जिसमे देर रात दो बजे के लगभग शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आसपास रखे सामान के जलने के कारण चारो ओर लपटें निकलने लगी। आसपास के लोगो ने बिजली कटवाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान का जायजा लिया।लेखपाल श्याम चंद्र सिंह, संजय गुप्ता सहित अन्य लोग जांच कर आपदा प्रबंधन में रिपोर्ट भेजी। मौके पर पहुंचे चेयरमैन राजनेति कश्यप ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर मदद का आश्वासन दिया।
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…