News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Apr 7, 2023  |  3:55 PM

574 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
सुकरौली/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा  स्थापना दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भारतीय जनता पार्टी सुकरौली के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्त्ताओं द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली मे किया गया। आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र के मरीजों का स्वास्थ्य परिक्षण कराते हुए दवाओ का वितरण करना था। शिविर आयोजक मंडल अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा अष्टभुजा श्रीवास्तव कान्हा एवं कार्यक्रम के अतिथि मंडल अध्यक्ष ज्ञान विक्रम सिंह की देख रेख में शिविर का आयोजन किया गया।  शिविर मे मरीजों का स्वास्थ्य परिक्षण डॉ विपिन कुमार गौतम द्वारा कराते हुए मरीजों को दवाओ का वितरण किया गया ।
इस शिविर कार्यक्रम मे कृष्णा जायसवाल दीपक, दीपक गुप्ता, मौर्या,मनोज पासवान,मुकेश गोंड,दिलीप गुप्ता,अश्वनी मौर्या,अरविंद सिंह एवं अन्य युवा साथी उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking