News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: होली मिलन समारोहका हुआ आयोजन, एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर दी बधाइयां।

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Mar 16, 2022  |  6:57 PM

961 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: होली मिलन समारोहका हुआ आयोजन, एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर दी बधाइयां।

सुकरौली/ कुशीनगर। विधानसभा क्षेत्र हाटा के नगर पंचायत सुकरौली अंतर्गत नेहरु इंटरमीडिएट कालेज में ब्लाक प्रमुख रंजना पासवान के अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित विधायक मोहन वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि नेहरू इंटर कॉलेज के प्रबंधक विवेक सिंह उर्फ बंटी भैया वं विकास खण्ड क्षेत्र सुकरौली के सभी ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य जिला पंचायत सदस्य के साथ-साथ पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आपके लिए और..- एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की उत्कृष्ट सेवा को सलाम,तो थानाध्यक्ष आलोक...

होली मिलन कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने एक दूसरे को माला पहनाकर स्वागत किया। ब्लाक प्रमुख रंजना पासवान ने होली मिलन समारोह में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों को मंच के माध्यम से स्वागत करते हुए नवनिर्वाचित विधायक मोहन वर्मा को जीत की बधाई दी। विधायक मोहन वर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी साथ ही प्रचंड वोटों से जिताने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि जिस तरह विधानसभा के लोगों ने हमें प्रचंड वोटों से आशीर्वाद दिया है जिसके लिए मैं उनकी मान सम्मान को कभी भी जाने नहीं दूंगा।

आयोजन में उपस्थित संचालन कर रहे सुकरौली मंडल अध्यक्ष ज्ञान विक्रम सिंह जिला मंत्री बाबू नंदन सिंह प्रधान संघ अध्यक्ष सुकरौली विनोद सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता श्री भागवत चौहान सत्यकाम पांडे विजय यादव आशुतोष पांडे राजेश कुमार गुप्ता युवा नेता भाजपा हिंदू वाहिनी नगर अध्यक्ष वकील सिंह जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा साही फैजान खान योगेंद्र कुशवाहा सुरेंद्र आर्य सुभाष चौहान रिंकू वर्मा आदि प्रधान व् पंचायत सदस्य उपस्थित रहे

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रात में ऑटो बनता था ढाल, हेक्सा ब्लेड से रेलवे तार काटने वाला गैंग बेनकाब
रात में ऑटो बनता था ढाल, हेक्सा ब्लेड से रेलवे तार काटने वाला गैंग बेनकाब

कुशीनगर। रात के अंधेरे में ऑटो लेकर निकलना और रास्ते में सवारी की तरह…

नहर में मिला अज्ञात वृद्ध महिला का शव
नहर में मिला अज्ञात वृद्ध महिला का शव

हाटा (कुशीनगर)। स्वतंत्रता दिवस के दिन शनिवार को नगर के पूर्वी छोर पर स्थित…

कृषक सेवा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, ग्राम प्रधान शीला ने किया ध्वजारोहण
कृषक सेवा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, ग्राम प्रधान शीला ने किया ध्वजारोहण

कुशीनगर | ग्राम पंचायत पोखरभिंडा स्थित कृषक सेवा संस्थान में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking