News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Mar 5, 2023  |  7:11 PM

837 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन
  • मिलजुलकर मनाएं होली का पर्व- राष्ट्रीय अध्यक्ष

सुकरौली/कुशीनगर।रविवार को इंडियन जॉर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई की ओर से हाटा डाक बंगले पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया ल।इस दौरान सभी पत्रकारों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और रंग अबीर लगाकर होली की बधाई दी।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘सवारी युद्ध’! बीच चौराहे पर भिड़े दो गुट,...

हाटा डॉक बंग्ले पर इंडियन जॉर्नलिस्ट संघ की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी रहे। जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गिरी की मौजूदगी में सभी पत्रकारों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और रंग अबीर लगाकर होली की बधाई दी। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने कहा कि होली भाईचारे का त्योहार है। इसे हंसी खुशी मनाना चाहिए। उन्होंने कहा की संगठन द्वारा पत्रकारों के हित में काफी बेहतर काम किया जा रहा हैं।संघ के सदस्य स्वच्छ पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। यहीं संघ की असली ताकत है। पत्रकारों के सम्मान के लिए गलत तत्वों से हमेशा दूर रहें। जिलाध्यक्ष मनोज गिरी ने कहा कि आपस में मिल-जुलकर होली मनाने में सुखद अनुभूति होती है। साथ ही समाज में भाईचारा भी कायम रहता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कालिका दुबे और संचालन गंगा सागर शुक्ला ने किया।

इस दौरान विद्यासागर सिंह,बृजेश शुक्ला,नागेंद्र मणि त्रिपाठी,खुर्शीद आलम,बृजभूषण मिश्र,धीरज त्रिपाठी,विनोद श्रीवास्तव,चन्दन श्रीवास्तव,हृदेश शुक्ला,आदर्श दुबे,सीपी त्रिपाठी,सत्यप्रकाश,रंजीत सिंह,मनोज तिवारी आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर : साइबर ठगी का हुआ ‘रिवर्स अटैक’, पीड़ित को मिले पूरे 80 हजार
कुशीनगर : साइबर ठगी का हुआ ‘रिवर्स अटैक’, पीड़ित को मिले पूरे 80 हजार

कुशीनगर। साइबर अपराधियों के बढ़ते जाल के बीच कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…

तमकुहीराज ; मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नई परंपरा पर रोक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
तमकुहीराज ; मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नई परंपरा पर रोक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

कुशीनगर। आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के…

एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल
एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल

कुशीनगर। जिले में एक ओर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार अपनी संवेदनशील कार्यशैली, अपराध नियंत्रण,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking