सुकरौली/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। समाज में महिलाओं को जागरूक बनने,शिक्षा पर जोर,कुप्रथाओं के प्रति जागरूकता जैसे विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर एक कार्यक्रम सुकरौली में आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में अशिक्षा तथा कुप्रथाओ को दूरकर समाज में समानता का विकास करना है।भारतीय समन्वयक संगठन ‘ लक्ष्य’ के बैनर तले महिलाओं को संगठित होकर कार्य करते हुए भीम राव अम्बेडकर के पद चिन्हों पर विकसित समाज की बात कही गई।
इस कार्यक्रम में संगठन की सहायक के रूप में विजयलक्ष्मी गौतम और नीलम चौधरी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्हें जागरूक होकर कुरीतियो, कुप्रथाओ को दूर करके संगठित होने की बात कही।
इस कार्यक्रम के दौरान हरेंद्र गौतम( मंडल कोऑर्डिनेटर बीएसपी),श्यामसुंदर, अरविंद यादव, धनेश राही,नंदू भारती, गोबरी प्रसाद, धर्मपाल, शैलेश सहित बड़ी संख्या में महिलायें तथा आमजन उपस्थित रहे।
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…