News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: संयुक्त शिक्षा निदेशक ने किया कॉलेज का निरीक्षण

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Aug 16, 2021  |  3:25 PM

945 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: संयुक्त शिक्षा निदेशक ने किया कॉलेज का निरीक्षण WhatsApp
Responsive image
  • पहले दिन बच्चो की उपस्थिति रही कम

सुकरौली/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । नेहरू इंटर कालेज सेमरी सुकरौली को सोमवार की सुबह संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्र नाथ सिंह ने औचक निरीक्षण किया। विद्यालय की सारी व्यवस्था ठीक दिखी। लेकिन बच्चों की उपस्थिति काफी कम मिली। इस पर प्रधानाचार्य डॉ. अरूण प्रताप सिंह को चार दिन में उपस्थिति ठीक कराने के निर्देश दिए। प्रधानाचार्य ने बताया कि लंबे समय के बाद बच्चों के लिए विद्यालय खुलने का पहला दिन था उम्मीद है कि एक दो दिन में पर्याप्त संख्या में बच्चे आने लगेंगे।संयुक्त शिक्षा निदेशक सुबह साढ़े आठ बजे ही अचानक विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंच गए। अधिकांश शिक्षक समय से उपस्थित मिले जबकि चार शिक्षक अवकाश पर थे ।विद्यालय को जगह जगह रंगोली व गुब्बारों से सजाया गया था । कोविड प्रोटोकॉल का पालन के लिए जगह जगह घेरे भी बने हुए थे। सेनेटाइजर, मास्क, थर्मल स्कैनर, ऑक्सीमीटर आदि की व्यवस्था ठीक मिली। ऑक्सीमीटर व थर्मल स्कैनर की स्वयं जांच की तो ठीक पाया साफ सफाई व बच्चों के बैठाने का उचित प्रबंध पाया गया। जिसके लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक ने विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य के व्यवस्था पर संतुष्ट दिखे। बच्चों को कोविड के प्रति जागरूक करने के लिए सम्बंधित पोस्टर जगह जगह दीवारों पर चस्पा किए गए थे सभी शिक्षक कर्मचारी व बच्चे मास्क लगाए हुए थे।

आपके लिए और..- तमकुही रोड रेलवे स्टेशन गोलीकांड: दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार,...

बताते चलें कि लगभग पांच माह बाद सरकार ने कोरोना प्रोटोकॉल के अंतर्गत 9वी से 12वी तक की कक्षाओं का संचालन 16 अगस्त से शुरू करने का निर्देश जारी कर दिया है।


ad1


ad2

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद

कुशीनगर। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित आखिरकार अहिरौली बाजार पुलिस…

रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking