सुकरौली/कुशीनगर । शुक्रवार को बीडीओ कृष्णा चतुर्वेदी और सीएचसी प्रभारी डॉ स्वप्नील श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। सुकरौली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रथम और द्वितीय के छात्रों के साथ विद्यालय के समस्त शिक्षको ने कस्बे में भ्रमण कर लोगों को बुखार में बचाव और उपाय के प्रति जागरूक किया।इस दौरान रैली कस्बे में भृमण कर लोगों को बताया कि घर घर जाकर स्वास्थ्य कर्मी दस्तक अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी भी देंगे लेकिन सभी का सहयोग जरूरी है। बीडीओ कृष्णा चतुर्वेदी ने कहा कि दस्तक अभियान के माध्यम से दिमागी बुखार की रोकथाम के लिए आशा कार्यकर्ती हर घर का बढ़ा कर दिमागी बुखार के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे तथा ऐसी समस्या मिलने पर सरकारी अस्पताल पर निशुल्क एवं उचित इलाज होगी।
सीएचसी प्रभारी डॉ स्वप्नील श्रीवास्तव ने कहा कि मच्छर चूहा छछूंदर से सबसे अधिक या रोग एक दूसरे में संक्रमित होने का खतरा रहता है। इसलिए लोगों को अपने घर के अंदर साफ सफाई और उचित रहन सहन के लिए स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रेरित भी किया।
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…