सुकरौली/कुशीनगर। भारत सरकार के स्वास्थ विभाग द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के अन्तर्गत 13 से 15 फरवरी (माप- अप दिवस ) तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिसके अन्तर्गत समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवतहा, सुकरौली के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ हेमंत वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ कर्मियो द्वारा प्रत्येक सरकारी तथा गैरसरकारी शिक्षण संस्थाओं तथा आगनवाड़ी केंद्रों पर दवाओं का वितरण किया गया। इसी क्रम में सुकरौली क्षेत्र के निजी विद्यालयो में कैनन पब्लिक स्कूल अवरवां, लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल महादनपुर, डी एन पब्लिक स्कूल गौरा, पूर्वांचल पब्लिक स्कूल बढ़या बुजुर्ग सहित डॉ बृंद सागर तथा उनके सहयोगियों द्वारा बीमारी के प्रति जागरुक करते हुए दवाओं का वितरण भी किया गया।
इस माप दिवस को सफल बनाने के लिए डॉ दिलीप कुमार गुप्त, डॉ बृंद सागर, अनुपम मणि त्रिपाठी, चंद्रप्रभा त्रिपाठी,डॉ रमेश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…