सुकरौली/कुशीनगर। आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को मजबूत करने तथा लोगो को पार्टी में जोड़ने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक सुकरौली के जोलहीनिया चौराहे के पास पिपरपाती कुट्टी पर संम्पन्न हुई। इस बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महासचिव त्रिभुवन मिश्रा,उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव जनाब मसूद खान, किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अमरेंद्र प्रताप मल्ल, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह किसान असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष जायसवाल,पीसीसी सदस्य हिमांशु मिश्रा, पीसीसी सदस्य प्रमोद पांडे, जन सूचना अधिकार के प्रदेश सचिव सुदामा गिरी सहित जिला कांग्रेस कमेटी कुशीनगर के सभी फ्रंटल संगठन के व सुकरौली ब्लाक के सभी पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता उपस्थिति रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस कमेटी कुशीनगर के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए हमे अभी से सक्रिय होने की जरूरत है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुकरौली ब्लाक के समस्त न्याय पंचायत अध्यक्षगण, कांग्रेस पार्टी के सभी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान,व क्षेत्र पंचायत सदस्यगण भी उपस्थित रहे
कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…
कुशीनगर । हाटा कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़ी…
कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…