News Addaa WhatsApp Group Join करें

Sukrauli News/सुकरौली: अभिनेता एवं सांसद मनोज तिवारी ने किया चुनावी जनसभा

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Feb 23, 2022  |  6:52 PM

1,169 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Sukrauli News/सुकरौली: अभिनेता एवं सांसद मनोज तिवारी ने किया चुनावी जनसभा

सुकरौली/कुशीनगर। चुनाव के छठवें चरण के समीप आते ही सभी पार्टियों ने अपने चुनावी प्रचार के लिए कमर कस ली है।जगह जगह चुनावी रैलियों के माध्यम से अपने पक्ष में वोट करने की लगातार अपील करते हुए दिखाई दे रहे है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक मनोज तिवारी एक चुनावी जनसभा के माध्यम से हाटा विधानसभा के प्रत्याशी मोहन वर्मा के पक्ष में प्रचार करते हुए नज़र आये।

आपके लिए और..- बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर...

हाटा विधानसभा क्षेत्र में सुकरौली के नेहरू इंटर कॉलेज के मैदान में हेलीकॉप्टर से पहली बार उतरते हुए मनोज तिवारी को देखने के लिए कार्यकर्ताओ सहित आमजन का उत्साह नज़र आया। सांसद मनोज तिवारी ने भी अपने चुलबुले में लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मोहन वर्मा को जनता से वोट देने की अपील की। मनोज तिवारी ने अपने रसीले और मनभावक भोजपुरी गीतों को गाकर समर्थकों का जोरदार मनोरंजन करने के साथ ही सरकार के तमाम उपलब्धियो और योजनाओं को गिनाया।

इस चुनावी जनसभा के दौरान मुख्य अतिथि मनोज तिवारी के अलावा सांसद विजय दुबे, अतुल सिंह, पूर्व सांसद जयप्रकाश निषाद, पूर्व विधायक व मंत्री जीएम सिंह, भाजपा प्रत्याशी मोहन वर्मा भाजपा कार्यकर्ता पूर्व जिला अध्यक्ष जे पी शाही, मंडल अध्यक्ष सुकरौली ज्ञान विक्रम सिंह, जिला मंत्री बाबू नंदन सिंह, प्रबंधक विवेक सिंह उर्फ बंटी भैया, विजय कुशवाहा उदयभान कुशवाहा, संदीप सिंह, कमलेश सिंह, जिला मुन्ना सिंह, महेंद्र पासवान अशोक कुमार पत्रकार, ऋषि त्रिपाठी, सुभाष पांडे राजेश गुप्ता, वरुण जायसवाल, कान्हा श्रीवास्तव, अंकित मद्धेशिया ,श्री भागवत चौहान, आदिश्वर त्रिपाठी, विमलेश मिश्रा, गजेंद्र मिश्रा,सुरेश गुप्ता, जय किशन यादव, मनोज विश्वकर्मा गुड्डू प्रजापति विद्यापति यादव, पन्ने लाल यादव, शैलेंद्र यादव,चेतन यादव सुरेंद्र यादवसहित हजारों समर्थक मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा में आलोक गुप्ता ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का किया नाम रोशन
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा में आलोक गुप्ता ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का किया नाम रोशन

कुशीनगर: विदेशी मेडिकल विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद आयोजित फॉरेन…

एक पेड़ मां के नाम अभियान में विधायक व रेंजर ने विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण
एक पेड़ मां के नाम अभियान में विधायक व रेंजर ने विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर में स्थित बीआरसी परिसर में वन महोत्सव के तहत…

बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज

बैंक से वृद्ध खाताधारक को मिले रुपए, गिनने व कटे- फटे नोट बदलने के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking