News Addaa WhatsApp Group Join करें

Sukrauli News/सुकरौली: समाज कल्याण विभाग की निर्मित दुकान में कब्जे का आरोप, कब्जा हटाने की मांग

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jun 4, 2022  |  7:29 PM

633 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Sukrauli News/सुकरौली: समाज कल्याण विभाग की निर्मित दुकान में कब्जे का आरोप, कब्जा हटाने की मांग

सुकरौली/ कुशीनगर । भारतीय जनता पार्टी सुकरौली मण्डल के मंत्री एवं सुकरौली बाजार निवासी गुड्डू प्रजापति ने शनिवार को हाटा तहसील के समाधान दिवस के प्रभारी अधिकारी को एक शिकायती पत्र देकर सुकरौली- बढ़या मार्ग के किनारे सुकरौली बाजार मे स्थित आबादी में समाज कल्याण विभाग कुशीनगर द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए व्यवसायिक काम्पलेक्स दुकानों का निर्माण कराया गया है। उक्त व्यवसायिक काम्पलेक्स की दुकान को कन्हैया जायसवाल पुत्र स्व॰ रामनरायन जायसवाल ने राजू पासवान की दुकान को कब्जा कर लिया गया यही ग्राम पंचायत की जलमग्न पोखरी गाटा संख्या 547/304 हेक्टेयर भूमि मे पक्की मकान का निर्माण कराकर काफी जमीन को कब्जा करने का आरोप लगाते हुए मांग किया कि उक्त भूमि से अबैध कब्जा खाली कराने की मांग करते हुए कहा कि कन्हैया जायसवाल काफी सरकस एवं दबंग किस्म का व्यक्ति है इसके आतंक एवं दहशत के कारण कोई इनका विरोध करने का साहस नही कर पाता है।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

गुड्डू प्रजापति ने कहा कि जब अनुसूचित जाति के लिए व्यवसायिक काम्पलेक्स दुकानों का निर्माण किया गया है तो उसमें सामान्य व्यक्ति को कब्जा करने का कोई अधिकार नही है परन्तु इनके आंतक एव पैसे की दहशत गर्दी कारण ही अनुसूचित जाति के दुकानों के कब्जा करने के साथ पोखरी की जमीन में अवैध रूप से पक्की मकान का भी निर्माण करा लिया है। प्रजापति ने अविलम्ब तहसील एवं जिला प्रशासन अबैध कब्जे को हटाने की मांग किया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking