सुकरौली/कुशीनगर। शनिवार को आजादी की अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा को बीडीओ कृष्णा चतुर्वेदी और सीएचसी प्रभारी डॉ स्वप्नील श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
तिरंगा यात्रा को सम्बोधित करते हुवे बीडीओ कृष्ना चतुर्वेदी ने कहा कि देश के 75वे स्वाधीनता दिवस पर पूरा देश अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। जिसमे शासन प्रशासन के साथ ही सभी सरकारी तथा गैरसरकारी संस्थानों द्वारा अनेक देशव्यापी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें हम सभी की सहभागिता जरूरी है।सीएचसी प्रभारी डॉ स्वप्नील श्रीवास्तव ने कहा कि छात्र जीवन ही राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका होती है।इसलिए हम सभी से अपील है कि अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्र प्रेम के लिए जागरूक करने में मदद करें।कैनन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सीपी तिवारी ने सभी आगन्तुकों का धन्यवाद किया। रैली में कैनन पब्लिक स्कूल अवरवा के बच्चो के द्वारा एक तिंरगा यात्रा में तफतियाँ हाथों में लेकर लोगों को जागरूक करते रहे। रैली में छात्र हाथों में झंडा लिए देशभक्ति नारो के साथ बरवा, पैकौली लाला सहित अवरवा,सुकरौली, सेमरी,महादनपुर,सिहुलिया सहित कई गांवों का भृमण किया।
इस दौरान प्रधानाचार्य नन्दना मिश्रा, रामसमुझ पासवान,राजेश कुशवाहा,सूर्या, अंकुश जायसवाल,विकास तिवारी,मुरली शर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…