News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: बच्चो ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली।

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Feb 26, 2022  |  5:21 PM

639 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: बच्चो ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली।
  • विद्यालय ने मतदाता हस्ताक्षर अभियान भी चलाकर किया जागरूक।

सुकरौली/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा के मद्देनजर सभी सरकारी तथा गैर सरकारी संगठन अपने अपने ढंग से मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं।जिसमें परिषदीय तथा निजी स्कूलों की भी जागरूकता अभियान में मुख्य भूमिका रही हैं।इसी क्रम में कैनन पब्लिक स्कूल अवरवां के बच्चो द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत झांकी, साईकल रैली तथा मतदाता हस्ताक्षर अभियान चला कर लोगो को जागरूक करने का प्रयास किया।मनमोहन झांकियो के साथ सजी रैली आकर्षण का केंद्र रही।बच्चो द्वारा मतदान नारो की गूंज तथा मतदाताओ को आगामी तीन मार्च को अपने मतदान केंद्र पर जाकर वोट देने की अपील के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगो को संदेश देने का प्रयास किया।रैली को बीडीओ उषा पाल, एडीओ पंचायत रामाशीष गौतम, सीडीपीओ,प्रभारी चिकित्साधिकारी सुकरौली डॉ स्वपनिल श्रीवास्तव ,डॉ डीके त्रिपाठी सहित नेहरू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।रैली में बच्चे साक्षी चौबे तथा गुरुप्रीत के गाये मतदाता गीत को भी आमजन ने सराहा साथ ही इस रैली की सराहना करते हुए सभी अधिकारियो ने मतदान केंद्र पर जाकर अधिकतम मतदान की बात कही।

आपके लिए और..- ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही...

इस रैली में मनोज तिवारी, रामप्यारे शर्मा, विशाल राही, सिद्धार्थ कन्नौजिया, नंदना मिश्रा, रीना वर्मा, किरन ,रजनी सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, सहित विद्यालय की छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देश को आजादी दिलाने वाले शहीदों की शहादत से युवा पीढ़ी प्रेरणा लें,ऋषि त्रिपाठी
देश को आजादी दिलाने वाले शहीदों की शहादत से युवा पीढ़ी प्रेरणा लें,ऋषि त्रिपाठी

हाटा, कुशीनगर । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के विद्यालयों में देशभक्ति…

एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की उत्कृष्ट सेवा को सलाम,तो थानाध्यक्ष आलोक यादव के सीने पर सजा स्वर्ण पदक
एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की उत्कृष्ट सेवा को सलाम,तो थानाध्यक्ष आलोक यादव के सीने पर सजा स्वर्ण पदक

कुशीनगर। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कुशीनगर पुलिस के लिए गौरव का पल रहा। अपर…

माई भारत पंजीकरण अभियान’ के तहत पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
माई भारत पंजीकरण अभियान’ के तहत पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हाटा (कुशीनगर): नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में ‘माई भारत’ (MY Bharat) पंजीकरण…

ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही बदल देता था कार्ड! तमकुहीराज पुलिस ने 10 ATM कार्ड के साथ शातिर को दबोचा
ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही बदल देता था कार्ड! तमकुहीराज पुलिस ने 10 ATM कार्ड के साथ शातिर को दबोचा

कुशीनगर। एटीएम से पैसा निकालने के दौरान अगर कोई अनजान व्यक्ति जरूरत से ज्यादा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking