News Addaa WhatsApp Group Join करें

Sukrauli News/सुकरौली: निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन; स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञों की देखरेख में 300 मरीजों का हुआ निशुल्क जांच

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jul 3, 2022  |  6:50 PM

808 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Sukrauli News/सुकरौली: निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन; स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञों की देखरेख में 300 मरीजों का हुआ निशुल्क जांच WhatsApp
Responsive image

सुकरौली/ कुशीनगर। तहसील क्षेत्र हाटा अंतर्गत नगर पंचायत सुकरौली में पंजाब नेशनल बैंक सन्निकट निजी बाजार परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आलोक इंडेन गैस के संचालक दिनेश सिंह ने किया।

आपके लिए और..- हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की...

परामर्श शिविर में गोरखपुर के एमडी मेडिसिन डॉक्टर मनोज जायसवाल डॉ अमित सिंह बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ए पी शाही त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शिव भजन मिश्रा महिला रोग विशेषज्ञ डॉ शिल्पी जायसवाल के देखरेख में क्षेत्र के लगभग 300 मरीजों का जांच कर परामर्श दिया गया। गोरखपुर के जाने-माने एमडी मेडिसिन डॉक्टर मनोज जायसवाल ने बताया कि पूर्वांचल में अक्सर खानपान की वजह से लोगों में गैस ,मोटापे, शुगर ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां होती रहती है वही पूर्वांचल में बरसात के मौसम में मलेरिया टाइफाइड चिकनगुनिया इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियां बहुतायत मात्रा में पूर्वांचल के लोगों में पाई जाती है डॉक्टर जायसवाल ने बताया कि अब तक लगभग 100 मरीजों का चेकअप कर चुके हैं जिसमें नॉर्मल शुगर ब्लड प्रेशर की मरीज ज्यादा मिले हैं जिनको रोग के हिसाब से परामर्श देते हुए दवा लिख दी गई।निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श केंद्र के आयोजक दिनेश सिंह ने बताया कि हाटा तहसील क्षेत्र में किसान व मजदूर वर्ग से ताल्लुक रखने वाले लोग निवास करते हैं जो अपना इलाज महंगी फीस के वजह से अच्छे डॉक्टरों से नहीं करा पाते हैं और नहीं तो झोलाछाप डॉक्टर के चक्कर में पड़कर असमय काल के गाल में समा जाते हैं ऐसे में यह निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें किसान मजदूर तबके के लोग गोरखपुर के जाने-माने डॉक्टर से अपना परामर्श ले सके और इस तरह का आयोजन समय-समय पर होता रहेगा।

निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श में लगभग 300 लोगों ने अपना चेकअप कराया। निशुल्क स्वास्थ्य जांच कराने आये लोगों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि जिन डॉक्टर से जांच कराने के लिए हम लोगो को नंबर लगवा कर हफ़्तों इंतजार करना पड़ता था। वे आज हम लोगों को एक केंद्र पर मिल गए जहां हमे निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर परामर्श दिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking