सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर एक युवक द्वारा सड़क पार करते समय ट्रक की ठोकर लगने से बुरी तरह घायल हो गया।
अरविंद शर्मा पुत्र गुलाब शर्मा ग्राम डुमरी मलाव दोपहर लगभग 2:30 बजे हाईवे पार करते हुए ट्रक की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया।लोगो ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचाया जहाँ युवक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों से सड़क के एक लेन को बंद करके उस पर मरम्मत का कार्य चल रहा है।जिससे एक लेन पर ही वाहनों के आवागमन से आये दिन लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…