सुकरौली/कुशीनगर। सुकरौली सहित आसपास के क्षेत्रों में कल रात में आई तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने आमजन का जीवन को प्रभावित करते हुए काफी नुकसान किया। तेज रफ्तार से बह रही हवा ने कई स्थानों के टीनशेड , सीमेंट शीट के अलावा पेड़ों को भी उखाड़ फेंका है। जगह जगह विद्युत पोल उखड़े पड़े हैं जिससे बिजली व्यवस्था भी पूरी तरह बाधित हैं।
बताते चलें की मौसम विभाग की चेतावनी के बाद सुबह 3:30 बजे गरज चमक के साथ तेज गति से हवा बारिश शुरू हुई। हवाओं ने आंधी तूफान का रूप लेते हुए पेड़ों सहित विभिन्न टीनशेड, कच्चे मकानों झोपड़ियों तथा मवेशी घरों को क्षतिग्रस्त किया। आंधी बारिश ने लोगों के नुकसान के साथ ही विद्युत व्यवस्था को बाधित कर दिया। जगह जगह गिरे हुए पोल, उखड़े हुए पेड़ के अलावा आंधी में उड़े हुए टीन शेड सीमेंट सीट देखे जा सकते हैं।
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…