News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों का हुआ शपथ ग्रहण

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

May 27, 2023  |  3:48 PM

178 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों का हुआ शपथ ग्रहण
  • उपजिलाधिकारी हाटा वरुण पांडेय ने दिलायी शपथ

सुकरौली/कुशीनगर l नगर पंचायत सुकरौली के अध्यक्ष सहित 15 सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह नगर पंचायत कार्यालय के लोकार्पण के साथ ही समपन्न हुआ।

आपके लिए और..- सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ...

शपथ ग्रहण समारोह के अतिथि विधायक मोहन वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि जनता के उम्मीदों पर खरा उतरने वाला व्यक्ति ही सही मायने में जनप्रतिनिधि कहलाने का हकदार है। जनता की सेवा करने का भाव मन मे रख कर कार्य करने वाला व्यक्ति ही विकास का बड़ा खाका तैयार करने में सक्षम हो सकता है। उन्होने चुने गए अध्यक्ष तथा सभी पन्द्रह वार्डो के सभासद को सुझाव देते हुए कहा कि अपने वार्डो की समस्याओं को मिलजुल कर निराकरण करे ताकि जनता का विश्वास बना रहे। साथ ही कहा कि सुकरौली को आदर्श नगर पंचायत बनाने का प्रयास जल्द ही शुरु होगा। उन्होने मिनी स्टेडियम के साथ ही नगर पंचायत के विकास के लिए शासन से पांच करोड़ रूपए धन आबंटन कराने की मांग कराने की बात भी कही। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक मोहन वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर इसके पूर्व उपजिलाधिकारी कसया वरुण पांडेय ने निर्वाचित अध्यक्ष राजनेति कश्यप को शपथ दिलाने के बाद पन्द्रह सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ लेने के बाद आमजन को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप ने कहा कि जिस भरोसा और विश्वास के साथ जनता ने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है उस पर पूरी तरह खरा उतरने का हर समय प्रयास करूंगा। साथ ही नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत बनाने का कार्य करूंगा। उन्होने सभी वार्डो की समस्याओं को दूर करने के साथ ही मुक्तिधाम का निर्माण, मिनी स्टेडियम की मांग जैसे विकास के मुद्दो पर भी बात की। कार्यक्रम का संचालन हरे कृष्ण पांडेय ने किया जबकि अधिशासी अधिकारी श्रृष्टि सिंह ने सभी आगंतुकों सहित आमजन के प्रति आभार प्रकट किया। क्षेत्रीय लोक गायक बलराम संगम व उनकी टीम ने लोकगीतों की प्रस्तुति से कार्यक्रम को भव्यता प्रदान किया। इस दौरान वीरेन्द्र सिंह सैथवार, सुरेंद्र यादव, रामप्रसन सिंह, अयोध्या कश्यप, श्री भागवत चौहान , अंकित मद्धेशिया, महेश गुप्ता, जैकी शैलेश यादव, असलम शाह, दिग्विजय चौहान, बबलू विश्वकर्मा आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस उमस भरी गर्मी में भी सुकरौली चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ पुरे समय मुस्तैदी से लगे रहें।

इन्होंने लिया शपथ: राजनेति कश्यप अध्यक्ष, वार्ड सभासद श्रीमती सरिता देवी,कौशल कुमार, अवधराज यादव, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती इश्रावती देवी, गीतांजलि देवी, गंगाधर मिश्र , श्यामवेंद्र प्रताप सिंह, जटाशंकर यादव, संजीव यादव, श्रीमती प्रियंका, अर्जुन पटेल,सत्यप्रकाश , राममिलन यादव मंजू तथा कमलेश सिंह ने शपथ लिया l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…

डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता
डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता

कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…

दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार
दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking