सुकरौली/कुशीनगर। शनिवार को सुकरौली विकास खण्ड अन्तर्गत सुकरौली मण्डल के बूथ संख्या 196 पिपरपाती वैष्णव मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम अन्तर्गत पीपल का वृक्ष लगाकर मनाया गया।इस अवसर पर सांसद ने कहा कि पर्यावरण को संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अति आवश्यक है। हम सभी का यह धर्म है की हम सभी वृक्ष लगा कर पर्यावरण को संतुलित करे।वृक्षों का मानव जीवन में और पर्यावरण संतुलित स्थापित करने का सबसे बड़ा योगदान है।आज जनसंख्या लगातार बढ़ रही है और पेड़ो की संख्या लगातार घट रही है यह चिंता का विषय है इसलिए सभी से अपील है कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन एक एक वृक्ष अवश्य लगाएं।
इस जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा देवेंद्र सिंह, मण्डल अध्यक्ष सुकरौली ज्ञान विक्रम सिंह, संतोष दुबे,सांसद कुशीनगर मिडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, सुबास पाण्डेय, महामंत्री संजीव जयसवाल,जिला मंत्री अंकित मद्धेशिया,प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश गुप्ता, आशुतोष पाण्डेय, समाजसेवी,डॉ रवीश सिंह,युवा मोर्चा अध्यक्ष कान्हा श्रीवास्तव,धर्मेंद्र गुप्ता कृष्णा जयसवाल ,तेज प्रताप गुप्ता वरुण जयसवाल सत्येंद्र पाठक मोहित यादव मुकेश गौड़ श्री भागवत पटेल संतोष कनौजिया आशुतोष गुप्ता सुभाष गुप्ता धीरज त्रिपाठी शशांक त्रिपाठी सहित वन रेंजर सुकरौली अमित श्रीवास्तव, वन विभाग के मनोज पासवान,सहित आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…
खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…