सुकरौली/कुशीनगर।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को सकुशल तथा भयमुक्त सम्पन्न कराने के लिए सुकरौली पुलिस तथा सीआरपीएफ के जवानों ने सुकरौली में फ्लैग मार्च किया।
बताते चलें विधानसभा चुनाव के छठे चरण में तीन मार्च को कुशीनगर जिले में भी चुनाव की तिथि घोषित हैं। इसी क्रम में सुकरौली चौकी पुलिस टीम तथा जवानों ने सुकरौली में फ्लैग मार्च करते हुए आमजन को सकुशल तथा भयमुक्त वातावरण में अपना मत देने, चुनाव में किसी तरह की बाधा को दूर करने तथा भयमुक्त होकर निष्पक्ष ढंग से मतदान करने का आमजन को संदेश दिया। इस फ्लैग मार्च में सुकरौली चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह यादव, मयफोर्स समेत सभी जवान मौजूद रहे।
— News Addaa (@news_addaa) March 1, 2022
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…