सुकरौली/कुशीनगर। क्षेत्र के महुई गांव के रहने वाले ओमकार मिश्र के पुत्र प्रेमसागर मिश्र को संस्कृत विषय मे शोध के लिए पीएचडी की उपाधि मिली है। प्रेमसागर को यह उपाधि सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के चालीसवें दीक्षान्त समारोह में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मिली है।
इनकी शुरुआती शिक्षा हाटा के श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय और उच्च शिक्षा संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी से प्राप्त किया है। वर्तमान में प्रेमसागर बिहार में स्नातक शिक्षक हैं। इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता और अपने गुरु प्रो महेंद्र पाण्डेय को दिया है।इस उपलब्धि पर रामकृपाल मिश्र, मिथिलेश मिश्र,श्याम प्रवेश मिश्र, गंगेश्वर पाण्डेय ,राम सुबास पाण्डेय, रविन्द्र मिश्र, विरेन्द्र तिवारी, श्रीपति सिंह आदि ने बधाई दिया है।
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…