News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: प्राइवेट स्कूल संचालकों ने सौपा ज्ञापन।

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Aug 3, 2021  |  9:26 AM

994 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: प्राइवेट स्कूल संचालकों ने सौपा ज्ञापन। WhatsApp
Responsive image

सुकरौली/कुशीनगर (न्यूज़ अड्डा)।निजी प्रबंध/अशासकीय विद्यालय कल्याण समिति कुशीनगर के बैनर तले संगठन के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह के नेतृत्व में जिले के समस्त निजी विद्यालयों के प्रबंधक/प्रधानाचार्यो द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी व बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर को सौंपा गया।ज्ञापन में मुख्यमंत्री से कोरोना काल मे पिछले 17 माह से बंद विद्यालयों को पुनः खोलने की मांग की गयी।ज्ञापन के पश्चात विद्यालय संचालकों को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना काल मे ग्रामीण क्षेत्र के गरीब छात्रों के पास मोबाइल व लैपटॉप नही होने तथा नेटवर्क व विद्युत समस्या के कारण छात्र ऑनलाइन शिक्षा से पूर्णतः बंचित है। बच्चे मानसिक रूप से कुंठित हो चुके हैं व शिक्षा की मुख्यधारा से कट चुके हैं।सरकार शिक्षा के नाम पर केवल आँकड़ा इकट्ठा करके अपनी पीठ थपथपा रही है, जबकि वास्तविक स्थिति बिल्कुल अलग है। आई0सी0एम0आर0 के रिपोर्ट के अनुसार छोटे बच्चों पर कोरोना का कोई प्रतिकूल प्रभाव नही है।अतः छोटे बच्चों के स्कूल तत्काल खोले जाने चाहिए।एक तरफ कोरोना काल मे सभी सेक्टर खोले जा चुके है तथा छोटे बच्चे भी मॉल, बाजार,पार्क, रेस्टोरेन्ट, गाड़ियों में तथा शादी समारोहों में बे रोक टोक आ -जा रहे है वहीं बच्चों के सुरक्षा के नाम पर केवल व केवल विद्यालयों को ही बंद किया गया है, जो कि समझ से परे है।

आपके लिए और..- तमकुही रोड रेलवे स्टेशन गोलीकांड: दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार,...

जो छात्र ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं वे भी शुल्क नही दे रहे हैं। ऐसी स्थिति में अध्यापकों का वेतन देना असम्भव हो गया है, जिससे शिक्षक भुखमरी के कगार पर आ गए है।
संगठन के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार एक सप्ताह के अंदर स्कूलों को खोलने का दिशा निर्देश नही जारी करती है तो सभी विद्यालय संचालक 10 अगस्त से अपने विद्यालयों का संचालन प्रारम्भ कर देंगे और 15 अगस्त को बच्चों के साथ विद्यालयों में ध्वजारोहण करेंगे ।इसकी समस्त जिम्मेदारी शासन/प्रशासन की होगी। इस अवसर पर महामंत्री राकेश कुमार राय , महेंद्र दीक्षित, नचिकेता भट्ट, यशपाल शुक्ल, भानू मिश्र, वीरेंद्र कुशवाहा, अवधेश सिंह,अजय श्रीवास्तव, गिरिजाशंकर गुप्ता, शिवनाथ पांडेय, बृद्धि सिंह, जटाशंकर गुप्ता,नत्थू यादव, वीरेंद्र चौबे आदि सैकड़ो प्रबंधक उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद

कुशीनगर। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित आखिरकार अहिरौली बाजार पुलिस…

रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking