News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: आरसीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Oct 15, 2023  |  5:26 PM

179 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: आरसीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

सुकरौली । स्थानीय नगर के वार्ड नं तीन सुकरौली खास मे हो रहे आरसीसी सड़क निर्माण कार्य का चेयरमैन ने नारियल फोड़ शुभारंभ किया।

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

रविवार को चेयरमैन राजनेति कश्यप ने नगर के वार्ड नं तीन सुकरौली खास मे डा जी एन शर्मा के घर से सुदीश सिंह के खेत तक लगभग 400 मीटर तक आरसीसी सड़क का निर्माण कार्य का नारियल फोड़ कर कार्य का शुभारंभ किया।इस दौरान चेयरमैन ने कहा कि नगर में हो रहे विकास कार्य पूर्ण गुणवत्ता व मानक से कराए जा रहें हैं,जिसका नगर प्रशासन द्वारा वार्डों में हो रहे निर्माण कार्यों की समय समय पर निरीक्षण कर कार्य के मानक की जांच की जा रही है।कहीं निर्माण कार्य मानक के अनुरूप होगा तो संबंधित ठीकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।सुकरौली नगर के विकास में कोई कसर नहीं होगा जनहित को देखते हुए विकास कार्य कराए जाएंगे।

इस दौरान सभासद अवधराज यादव,सुदामा गिरी,शशि शेखर शांडिल्य, रमाशंकर शाही,अशोक कुमार, दिग्विजय चौहान,विजय विश्वकर्मा,शानू गुप्ता, ठेकेदार विशाल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking