News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: याद किए गए संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Apr 14, 2022  |  4:10 PM

585 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: याद किए गए संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर

सुकरौली/कुशीनगर। अम्बेडकर जयंती के अवसर पर पूरे देश में डॉ भीम राव अम्बेडकर को याद करते हुए बिभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

आपके लिए और..- जनसेवक पवन दूबे द्वारा पनियहवा में निःशुल्क हेल्थ कैंप का...

इसी क्रम में सुकरौली के अम्बेडकर पार्क,पिडरा के गोपाल टोला में बृहस्पतिवार को विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने संविधान निर्माता डॉ. बी आर अंबेडकर की 131वी जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई। सुकरौली के दलित बस्ती स्थित डॉ बी आर अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दलित बस्ती के लोगों ने भावांजलि अर्पित किया।इस अवसर पर लोगों ने उन्हें याद करते हुए उनके बताए गए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। पूर्व प्रधान सुकरौली इंद्रदेव प्रसाद, नंदू प्रसाद, ऋषि नाथ, विद्या प्रसाद भारती, पप्पू भारती, अजय राही ने पुष्पांजलि अर्पित की।

सुकरौली कस्बा निवासी नंदू प्रसाद ने इस अवसर कहा कि अंबेडकर ने समाज से भेदभाव को मिटाकर दलितों को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर राष्ट्र के निर्माण में अमूल्य योगदान दिया। संविधान निर्माता जयंती समारोह में भाजपा नेताओं में जयप्रकाश शाही अशोक पत्रकार,सुभाष पांडेय,अष्टभुजा श्रीवास्तव, वरुण जैसवाल, दिलीप गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ नेताओ ने उनकी जयंती मनाते हुए उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जनसेवक पवन दूबे द्वारा पनियहवा में निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन
जनसेवक पवन दूबे द्वारा पनियहवा में निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर।छितौनी नगर पंचायत के पनियहवा में रविवार को समाजवादी पार्टी के नेता एवं…

रात में ऑटो बनता था ढाल, हेक्सा ब्लेड से रेलवे तार काटने वाला गैंग बेनकाब
रात में ऑटो बनता था ढाल, हेक्सा ब्लेड से रेलवे तार काटने वाला गैंग बेनकाब

कुशीनगर। रात के अंधेरे में ऑटो लेकर निकलना और रास्ते में सवारी की तरह…

नहर में मिला अज्ञात वृद्ध महिला का शव
नहर में मिला अज्ञात वृद्ध महिला का शव

हाटा (कुशीनगर)। स्वतंत्रता दिवस के दिन शनिवार को नगर के पूर्वी छोर पर स्थित…

कृषक सेवा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, ग्राम प्रधान शीला ने किया ध्वजारोहण
कृषक सेवा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, ग्राम प्रधान शीला ने किया ध्वजारोहण

कुशीनगर | ग्राम पंचायत पोखरभिंडा स्थित कृषक सेवा संस्थान में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking