सुकरौली/कुशीनगर। नवनिर्वाचित नगर पंचायत सुकरौली तथा राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाली सुकरौली- बंचरा नहर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।यह मार्ग सुकरौली विकास खंड के सबसे बड़े ग्रामसभा पडरी, पिडरा, बढया सहित कई दर्जनों गांवों को मुख्यालय से जोड़ती है। राष्ट्रीय राजमार्ग के दक्षिण की तरफ आने जाने राहगीरों के अलावा वाहनों की आवाजाही के लिए भी यह मुख्य सड़क मार्ग है।कई प्रमुख अखबारों सहित न्यूज़ अड्डा ने भी इस मार्ग के निर्माण के लिए खबर को प्रमुखता से छापा था। साथ ही जनसेवकों का ध्यान भी कई बार आमजन द्वारा इस ओर आकृष्ट कराया गया। जिसके परिणाम स्वरूप सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है।सड़को के किनारे मिट्टी भराई का कार्य तेजी से हो रहा है।अब देखना है कि कितनी जल्दी सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होगा जिससे आने जाने वाले लोगो को परेशानियो से निजात मिलेगी।
कुशीनगर। हत्या के एक चर्चित मामले में तरयासुजान पुलिस की प्रभावी पैरवी और सशक्त…
कुशीनगर। महिला सुरक्षा और छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…
मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…
कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…