सुकरौली/कुशीनगर। सरकार द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत सुकरौली नगराध्यक्ष राजनेति कश्यप, सभासदो सहित नगर पंचायत कर्मचारियों ने वार्ड नंबर 4 बुद्धनगर के चिन्हित भूमि मझन नाला पर वृक्षारोपण किया।
बताते चलें कि प्रदेश सरकार द्वारा दो चरणों 21जुलाई तथा 15 अगस्त में चलाए जा रहे इस महाभियान के प्रथम चरण में सुकरौली के वार्ड नंबर 4 में नगर पंचायत कार्यालय के कर्मचारियों , चेयरमैन तथा सभासदों द्वारा लगभग 100 पौधो का वृक्षारोपण किया गया। पृथ्वी को हरा भरा बनाए रखने की इस पहल में सहभागिता करते हुए चेयरमैन राजनेति कश्यप ने पौधरोपण के साथ ही पौधो के रख रखाव की बात भी कही। उन्होने ने लोगो से इस महाभियान में भाग लेकर अपने आस पास पौधे लगाने की बात भी कही।
इस अभियान में चेयरमैन राजनेति कश्यप, अधिशासी अधिकारी श्रृष्टि सिंह, राजस्व निरीक्षक प्रद्युमन राव सभासद कमलेश सिंह, कौशल कुमार, अवधराज यादव साहित नगर पंचायत कार्यालय के कर्मचारी तथा अन्य लोग मौजूद रहे।
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…