News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: शिक्षकों ने दी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य को विदाई

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Mar 31, 2023  |  3:39 PM

743 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: शिक्षकों ने दी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य को विदाई

सुकरौली बाज़ार/कुशीनगर। नेहरू इंटर कालेज सेमरी सुकरौली के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण प्रताप सिंह शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में विद्यालय के प्रबंधक व शिक्षकों ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया।

आपके लिए और..- 🚛 कसया में ट्रांसपोर्टरों की महा बैठक, हर मंडी के...

प्रबंधक व शिक्षकों ने प्रधानाचार्य को अंगवस्त्र, रामचरित मानस, गौतम बुद्ध की प्रतिमा आदि भेंट की। साथ ही उनके तेरह वर्षों के कार्यकाल की शानदार उपलब्धियों की चर्चा की। विद्यालय के प्रबंधक विवेक सिंह बंटी ने कहा कि डॉ. सिंह ने अपने कार्यकाल में विद्यालय के सम्मान को एक नई ऊंचाई प्रदान की। समय और अनुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए हमेशा याद रहेंगे। सेवानिवृत्त होने के बाद भी विद्यालय के विकास में अपने अनुभव और सुझाव का लाभ विद्यालय को समय समय पर प्राप्त कराते रहेंगे, ऐसी हमें उम्मीद है। सेवानिवृत्त हो रहे प्रधानाचार्य डॉ. सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के सेवा में आने के बाद ही उनके सेवानिवृत्त होने की तिथि तय हो जाती है। मुझे प्रसन्नता है कि लम्बी सेवा के बाद निर्विवाद और बेदाग सेवानिवृत्त हो रहा हूं। यह विद्यालय मेरा परिवार है और इसके लिए जब भी मेरी आवश्यकता होगी, हर तरह से सहयोग के लिए तत्पर रहूंगा। संचालन शिक्षक प्रहलाद कुमार ने किया।

इस दौरान नए प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण कर रहे धर्मेंद्र कुमार, वरिष्ठ शिक्षक शम्भूनाथ गुप्ता, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री अनिल कुमार दूबे, इंद्रेश कुमार, विनोद कुमार, लक्ष्मी प्रसाद भारती, प्रमोद रजक, डॉ. अंजू श्रीवास्तवा, गजेंद्र सिंह, संतोष कुमार दूबे, अरविंद तिवारी, गिरिजेश पांडेय, विनय कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह, माधव सिंह, मोनिका सिंह, विश्वदीपक मिश्र, करुणेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह को मिला मथौली का अतिरिक्त प्रभार
फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह को मिला मथौली का अतिरिक्त प्रभार

मथौली बाजार कुशीनगर, शासन द्वारा प्रशासनिक फेरबदल के तहत फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह…

राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को लेकर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने की पैदल गश्त
राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को लेकर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने की पैदल गश्त

हाटा कुशीनगर ,राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को दृष्टिगत रखते हुए नगर में सुरक्षा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking