News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: शिक्षकों ने एमएलसी त्रिपाठी का किया स्वागत

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jan 14, 2023  |  2:26 PM

660 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: शिक्षकों ने एमएलसी त्रिपाठी का किया स्वागत WhatsApp
Responsive image

सुकरौली बाज़ार/कुशीनगर । माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री अनिल कुमार दूबे के नेतृत्व में नेहरू इण्टर कालेज सेमरी सुकरौली के शिक्षकों ने गोरखपुर फैज़ाबाद क्षेत्र के शिक्षक एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी का विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया। शिक्षकों ने विधायक को फूल मालाओं से लाद दिया और शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। शिक्षक विधायक संस्कृत शिक्षकों के सम्मान समारोह में भाग लेने बतरडेरा संस्कृत विद्यालय पर जा रहे थे। सूचना मिलते ही आनन फानन शिक्षकों ने उन्हें अपने विद्यालय में ले जाकर स्वागत किया। विधायक ने शिक्षकों से शिक्षा जगत की समस्याओं की चर्चा की और एकजुटता का आह्वान किया।

आपके लिए और..- हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की...

इस दौरान प्रभारी प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार, इकाई अध्यक्ष शम्भूनाथ गुप्ता, इकाई कोषाध्यक्ष प्रहलाद कुमार गुप्ता, जिला संयुक्त मंत्री गजेंद्र सिंह, लक्ष्मी भारती, अंजू श्रीवास्तवा, इंद्रेश कुमार, हरिशंकर राम, पूजा सैनी, मोनिका सिंह, प्रमोद कुमार त्रिपाठी, सन्तोष कुमार दूबे, अरविंद तिवारी, मनोज शाही, लक्ष्मी मिश्र, विश्वदीपक मिश्र, करूणेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking