News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: ग्राम प्रधान ने शिकायती पत्र देकर की सचिव के स्थानांतरण की मांग

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jun 20, 2023  |  8:01 PM

292 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: ग्राम प्रधान ने शिकायती पत्र देकर की सचिव के स्थानांतरण की मांग

सुकरौली/कुशीनगर । विकासखंड सुकरौली के ग्राम सभा चिलुवा में ग्राम प्रधान ने सचिव के ऊपर मनमानी का आरोप लगाते हुए पंचायती राज्य विभाग के उच्चाधिकारियों सहित जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र देकर सूचित किया है कि उक्त गांव के सचिव द्वारा गांव में स्वीकृत नाली, खड़ंजा, स्लैप सहित गांव की मूलभूत सुविधाएं जो पूर्व में ही शासन द्वारा स्वीकृत है।जो जन हित मे अति आवश्यक है। ऐसे कार्यो को कराने की मनाही सचिव द्वारा किया जा रहा है।

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

उक्त सचिव द्वारा गांव के विकास में बांधा डालने से गांव के लोगो में काफी रोष व्याप्त है। ग्राम प्रधान ने भी कई बार ब्लॉक से लेकर बीडीओ, सीडीओ, डीपीआरओ एंव जिलाधिकारी तक शिकायती पत्र लिखते हुए ग्राम सचिव के ऊपर मनमानी का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान ने बताया कि लिखित शिकायत के बाद भी सम्बन्धित उच्चाधिकारियों द्वारा सचिव पर ध्यान नही दिया जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking