सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली में कल देर शाम ओवर ब्रिज के नीचे से चोरों ने एक स्वर्ण व्यवसाई के मोटरसाइकिल की डिक्की को तोड़कर रखे जेवरात सहित नकदी को चुरा लिया।
बताते चलें कि ग्राम सभा पिडरा के भेड़ीहारी के रहने वाले जय गोपाल गुप्ता सुकरौली में अपनी दुकान चलाते हैं। देर शाम अपनी मोटरसाइकिल ओवरब्रिज के नीचे खड़ा करके कुछ सामान खरीदने चले गए। जब वह वापस लौट कर अपनी गाड़ी के पास पहुचे तो बाईक की डिक्की टूटा हुआ पाया साथ ही उसमे रखे गए 200ग्राम सोना, 440 ग्राम चांदी सहित तीस हजार रूपए भी गायब मिले। शोर मचाने पर आस पास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची मुकामी पुलिस स्वर्ण कारोबारी से जानकारी लेकर छानबीन में लग गईं।l
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…