News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: सपुण्यतिथि पर आयोजित हुई डा.अम्बेडकर की श्रद्धांजलि सभा

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Dec 6, 2023  |  2:17 PM

154 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: सपुण्यतिथि पर आयोजित हुई डा.अम्बेडकर की श्रद्धांजलि सभा

सुकरौली । भारत रत्न बाबा साहेब डा.अम्बेडकर जी की 67 वीं परिनिर्वाण दिवस पर ब्लाक संसाधन केंद्र सुकरौली में खण्ड शिक्षा अधिकारी आदरणीय उदय शंकर राय जी की दिशा-निर्देश में श्रद्धांजलि सभा आयोजित करके उनको श्रध्दा सूमन अर्पित किया गया।

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

इस दौरान सुकरौली की हिन्दी विषय की ए.आर.पी. व प्रोफेसर टीचर एंड नान टीचिंग इम्प्लाइज विंग (प्रोटान),कुशीनगर की जिलाध्यक्ष रेखा रामचंद्र ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि बाबा साहेब डा.अम्बेडकर जी के जीवन संघर्ष व आदर्श युगों युगों तक विश्व के जनमानस को अशिक्षा,असमानता,दूर्भावाना व शोषण के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित करता रहेगा और साथ ही व्यक्ति को विपरीत परिस्थितियों में महान कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा। बाबा साहेब के द्वारा दी गई मौलिक नारा शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का अनुकरण करने वाला व्यक्ति, परिवार, राज्य व राष्ट्र प्रगति की ओर बढ़ता है।

इस कार्यक्रम में सुकरौली के वरिष्ठ ए.आर.पी श्री मानवेंद्र नाथ तिवारी और राकेश कुमार राय एवं नवीन कुमार श्रीवास्तव, विपुल रंजन श्रीवास्तव,अनिल कुमार, मधुलता, सुनील कुमार,अंगद प्रसाद , चन्द्र प्रभा , अंकिता पाण्डेय, स्वाति,नीलम प्रजापति,रीना जायसवाल,शिखा राय, अर्चना तिवारी के साथ सैकड़ों की संख्या में ब्लाक के सम्मानित शिक्षक एवं शिक्षिका गण उपस्थित थीं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking