सुकरौली/कुशीनगर। कोतवाली क्षेत्र के ढांढा में वृहस्पतिवार को हाइवे पर एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।इस घटना में बाइक पर बैठे तीन युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए।हाटा कोतवाली के पिपरपाती गांव के रहने वाले बाइस वर्षीय अशोक कुमार बाइक से हाटा से अपने घर जा रहे थे।अभी वो लोग ढांढा में पहुंचे थे तभी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
इस घटना में अशोक कुमार के अलांवा हाटा कोतवाली के पिपरपाती गांव के ही शिवा कुमार और देवड़ार पिपरा गांव के रहने वाले उपेंद्र गम्भीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगों ने घायलों को सुकरौली पीएचसी पहुंचाया।जहां अशोक कुमार और उपेंद्र की हालत गम्भीर देखते हुवे डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…