News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: योगी जी के नेतृत्व में पुनः2022 में प्रंचण्ड बहुमत की सरकार बनेगी- महेन्द्र यादव

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Sep 11, 2021  |  6:42 PM

682 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: योगी जी के नेतृत्व में पुनः2022 में प्रंचण्ड बहुमत की सरकार बनेगी- महेन्द्र यादव WhatsApp
Responsive image

सुकरौली/ कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। विधानसभा क्षेत्र 334 हाटा के क्षेत्र पंचायत सुकरौली के सभागार मे भारतीय जनता पार्टी सुकरौली मण्डल द्वारा आयोजित बैठक बरिष्ठ मण्डल उपाध्यक्ष बाबूराम यादव के अध्यक्षता में हुई। बैठक मे बुथ अध्यक्ष, बुथ प्रभारी, शक्ति केन्द्र प्रभारी, संयोजक, सत्यापन अधिकारीयो ने भाग लिया ‘ बैठक को सम्बोधित करते पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं हाटा विधान सभा के प्रभारी महेन्द्र यादव ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन के रिड़ की हड्डी है । इन्ही के बलबूते चुनाव जीतकर सत्तारूढ़ होते हैं ।भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है की बुथ अध्यक्ष भी अपने कार्य क्षमता के आधार पर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक की कुर्सी को आसानी से प्राप्त कर सकता है। बाकी यह किसी दल में नहीं है, भाजपा परिवारवाद नहीं कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। आप का बुथ जब मजबूत होगा तभी आसानी से हम किसी भी चुनाव को प्रचण्ड बहुमत जीतेगे। यादव के कहा कि देश एवं प्रदेश का नेतृत्व संतो के द्वारा किया जा रहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी महराज के नेतृत्व मे सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, के मूलमंत्र के आधार पर सभी क्षेत्रो मे उत्तरोत्तर विकास की गाथा लिखी जा रही है। जो विकास उत्तर प्रदेश मे 70 साल मे नही हुआ था । उसे मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व मे साढ़े चार वर्षो मे उससे ज्यादा कर के दिखा दिया है। कार्यकर्ताओ की समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए कार्यकर्ताओ का आवाहन किया। मिशन 2022 के चुनाव को प्रचण्ड बहुमत से जीतकर पुनः योगी जी के नेतृत्व मे सरकार बनाने के लिए जूट हो जाये। सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी जी, एवं मुख्यमंत्री योगी जी, के देश एवं प्रदेश किये जा रहे विकास कार्यो को जमीनी स्तर पर पहुँचकर जन जन तक पहुँचाए । भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा श्रीभागवत चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी जी की सरकार पुरे प्रदेश मे एक भी दंगा नही हुआ कोविड-19 जैसे महामारी से प्रदेश की जनता को मुक्ती दिलाने का कार्य किया है ।प्रदेश मे अपराध समाप्त हो चुका है कानून का राज चल रहा है। गरीवो को निः शुल्क राशन, प्रधानमंत्री सम्मान निधि, उज्जवला गैस, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास आदि जैसे सैकड़ो योजनाओ के माध्यम से प्रदेश की जनता लाभावान्वित हुई । विधायक पवन केडिया ने कहा कि मोदी एवं योगी जी के नेतृत्व मे उत्तर प्रदेश मे उतरोत्तर विकास हुआ है, विकास के दम पर ही 2022 मे प्रचण्ड बहुमत से पुनः योगी जी के नेतृत्व मे सरकार बनेंगी । बैठक मे अशोक कुमार पत्रकार, दिनेश शुक्ला, बरुण जायसवाल, मुन्ना पाण्डेय, मण्डल महामंत्री भोरिक चौहान, विद्यापति यादव, तेजप्रताप गुप्ता, प्रमुख प्रतिनिधि महेन्द्र पासवान, मुकेश गौड, सनोज विश्वकर्मा, बुथ अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, बृजेश मद्धेशिया, रुदल चौहान, त्रिमुवन मिश्रा, राजकुमार पटेल, शैलेन्द्र चौहान, सुभाष पाण्डेय, सत्यवान सिंह, संजीव जायसवाल, श्रीभागवत पटेल, अवधेश पटेल, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking