News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: पोषाहार वितरण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Jun 17, 2023  |  2:31 PM

165 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: पोषाहार वितरण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध

अहिरौली बाज़ार/कुशीनगर। सुकरौली विकासखंड क्षेत्र के बरसैना गांव में पोषाहार नही बांटे जाने को लेकर सावित्री बाई महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष नर्वदा देवी ने लिखित शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले दो माह में आगनबाडी कार्यकत्री कुसुमावती को पोषाहार का उठान करके सुपुर्द कर दिया था लेकिन मात्र 8 लाभार्थियों को ही मात्र एक माह का पोषाहार वितरित कर उससे पल्ला झाड़ लिया गया और शेष पोषाहार का वितरण नहीं हो सका और उसका गबन आंगनवाड़ी कार्यकत्री द्वारा कर लिया गया, जिससे लाभार्थियों में रोष देखा गया।

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

ऐसी स्थिति में आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा पूरे पोषाहार का वितरण न करना सरकार की मंशा के विपरीत कार्य करना है और सरकार की छवि धूमिल करना है जिसकी शिकायत सावित्रीबाई महिला स्वयं सहायता समूह अध्यक्ष नर्वदा ने उच्च अधिकारियों से किया है। इस मामले में संबंधित विभागीय अधिकारियों को ध्यान देकर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही सामने न आने पाए।

इस संबंध में जब सीडीपीओ सुकरौली से जानकारी लेना चाहा तो उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म
मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म

कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…

नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर
नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर

कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…

लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking