सुकरौली/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह के कुशल मार्गदर्शन में अपराध तथा अपराधियो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को चौकी इंचार्ज सुकरौली आशुतोष कुमार जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस ने वांछित अब्दुल कयूम खान पुत्र क्रमुल्लाह (54 वर्ष) निवासी पचमोहनी थाना खेसहरा जिला सिद्धार्थनगर को भारतीय दंड संहिता के अन्तर्गत विभिन्न धाराओं में वांछित अभियुक्त के रुप में ब्लॉक मुख्यालय सुकरौली से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शख्स पर सीडीपीओ पद पर रहते हुए कई सरकारी अभिलेखों सहित भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है।
इस गिरफ्तारी के दौरान का रवि प्रकाश सिंह तथा मुकेश चौहान मौजूद रहे।

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…